पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल की पुण्यतिथि पर मेडता ब्लाक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्घाजंलि

मेड़ता सिटी के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ता


 देश की आजादी के संघर्ष में अपना कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर आज मेड़ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     इस अवसर पर गांधी दर्शन के जिला संयोजक जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र करवाने में अहम भूमिका अदा की और वह 14 साल तक जेल में भी रहे ।वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग स्थान रखते थे । उन्होंने पंचशील का सिद्धांत दुनिया को दिया। जिसे आज संयुक्त राष्ट्र संघ भी मानता है। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन गौतम टाक, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोडा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रुस्तम अली प्रिंस ,जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी ने भी अपने विचार रखते हुये कहा कि की पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे ।और उन्होंने  देश के चौमुखी विकास में योगदान दिया। इस मौके पर दशरथ सारस्वत ,रामसुख मुंशी, दौलतराम,  माणक सैन, गोपाल हटीला , पार्षद कैलाश अग्रवाल, महेंद्र भाकर, विजेश जांगीड़, जाकिर खान,  चिमन वाल्मीकि, अनिल सारस्वत ,विकास अजमेरा आदि मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा

केसर देवी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ अभिनंदन कार्यक्रम, परीक्षा में अव्वल अंक लाने वाले विद्यार्थियों की गई हौसला अफजाई