मेड़ता सिटी में भाजपा की शहर कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
मेड़ता सिटी भाजपा शहर मंडल की कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम बोराणा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़ियां के निर्देशानुसार कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 6 मंत्रियों व 1 कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया। बोराणा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए पूसा दास वैष्णव ,महावीर राज मेहता, दिनेश पवार ,विनोद भाटी ,निजामुद्दीन घोसी, राजबाला चांडक को शामिल किया गया ।वहीं महामंत्री पद के लिए कैलाश जांगिड़ ,मुक्तिलाल नागौरा, रामेश्वरलाल घांची को चुना गया है। वही मंत्री पद पर सुनीता सिखवाल, गणपत प्रजापत ,सुनील पुरोहित, गणपत सिंह पीड़िहार,राम कैलाश गट्टानी, लक्ष्मी गुजराती, को शामिल किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकांत बजाज को पदभार सौंपा गया है।इस मौके पर बोराणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा में संगठन को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों में अध्यक्षों का चुनाव नहीं होता है और ना ही अध्यक्ष बदले जाते हैं ।लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां पर काम करने वालों को स्थान मिलता है ।और बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी का चुनाव करके उन्हें समय समय पर बदला जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया जाता है। यही वजह है कि भाजपा पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिमन्यु शर्मा मौजूद रहे।