शहर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन युद्धस्तर पर सोडियम हाइपो क्लोराइड कैमिकल छिड़काव कर रहा है।
सीपी पुजारी की रिपोर्ट
मेड़ता सिटी में कोरोना की रोकथाम को लेकर नगरपालिका ने शहर को सेनेटाइज करने के अभियान को एक बार से गति दे दी है। नगर पालिका के कार्मिकों के द्वारा आज शहर के चारभुजा चौक, बस स्टैंड ,ट्रैफिक पुलिस पॉइंट, कस्बा पुलिस चौकी सहित शहर के मुख्य बाजारों व कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। नगरपालिका के जय प्रकाश श्रीमाली ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की दूसरी लहर को मध्य नजर रखते हुए संक्रमण की रोकथाम को लेकर आज पालिका के कार्मिकों के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो व बाजारों को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के द्वारा शहर को सेनेटाइज करने का कार्य लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका के कार्मिक महेंद्र चौधरी, मनीष ,किशन ,मौजूद रहे।