राजस्थान में प्रतिबंधित गुटखा बेचने पर लगेगा ₹5हजार जुर्माना -अशोक गहलोत
राजस्थान में प्रतिबंधित गुटखा बेचने पर लगेगा ₹5हजार जुर्माना -अशोक गहलोत
जिम्मेदार विभाग कब करेगा तम्बाकू-गुटका की बिक्री पर कार्यवाही
राजस्थान में प्रतिबंधित गुटखा बेचने पर लगेगा ₹5हजार जुर्माना -अशोक गहलोत
मेडता सिटी। राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें भी बंद हैं और करीब एक महीने से गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर भी सरकार ने रोक लगा रखी है। ऐसा कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए और किराना (राशन) की दुकानों पर लोगों की भीड़ रोकने के लिए किया गया है। लेकिन इसका असर मेड़ता सिटी में देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अवैध रूप से तंबाकू व गुटखा ओने पौने दामों में बिक रहा है।जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंद कर कार्रवाई करने से बच रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के गुटका कारोबारी बेख़ौफ़ तम्बाकू- गुटका की बिक्री कर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक सरकार के आदेशों की पालना कर इन गुटका कारोबारियों पर लगाम लगाएंगे।